सज्जन रहना सीख गया हूं..( VJ )

VJ...

स्कूल के वो दिन पुराने...
दोस्ती के वो हर पल थे जो निभाने, अब दूर रहना सीख गया हूं,
जब से कॉलेज आया, सज्जन रहना सीख गया हूं।

हर बात को वो जोश से कहना...
होश में रहकर भी प्यार में बेहोश रहना, अब कोलर नीचे रखना सीख गया हु,
जब से कॉलेज आया, सज्जन रहना सीख गया हूं।

गुरुजी को वो तंग करना...
हर बार वो क्लास से दूर रहना, अब किताबो के साथ रहना सीख गया हूं,
जब से कॉलेज आया, सज्जन रहना सीख गया हूं।

रोज़ वो क्लासो में खेल खेलना...
फिर गुरुजी के डांटने पर मुँह फेरना, अब सबकी सुनना सीख गया हूं,
जब से कॉलेज आया, सज्जन रहना सीख गया हूं।

अब सिर्फ उन्हीं दिनों के बारे में सोचना...
उन्ही लम्हो को वापस खोजना,
अब उन यादो को संभालना सीख गया हूं,

अब सबके गिले- शिकवे भूल गया हूं
जब से कॉलेज आया, सज्जन रहना सीख गया हूं...
जब से कॉलेज आया, सज्जन रहना सीख गया हूं...
सज्जन रहना सीख गया हूं।

VJ...
|||||||||||||||||
Vijay Merotha

Comments

Popular posts from this blog

कृष्ण कि महाभारत || विजय मेरोठा ||

INDIAN GODS : Technologies and Mysteries || VJ ||

बेटियां (VJ)...