|| माँ || ( VJ )

VJ...

पापा की डाँट से जब रो पडूँ
तो वो तेरे छूने से खिल जाना
वो तेरे दिए प्यार से मुस्कुरा जाना
तेरे दुलार से हमारी उन गलतियों का सुधर जाना
हमारे हर दर्द पे तेरी आँखों से उन आंसुओ का बह जाना

सब याद है माँ
बस मुश्किल है इन सब को भुला पाना।
 वो मेरी गलतियों पर तेरा समझाना
वो मेरी हर चोट पे तेरा सहलाना
सब याद है माँ...
हमारी हर हंसी पर तेरा वो जान न्योछावर करना
भरती धूप से बचाकर हमे अपने आँचल में छुपा लेना


अपने हाथो से हमे खाना खिलाना
सब याद है माँ बस मुश्किल है इन सब को भुला पाना।

वो हमारे हर कदम पे तेरा सहारा देना
हमारी मासूम आंखों को यू काजल से भर देना
हमारी हर खुशी पर यू प्यार से कुछ कह देना


सब याद है माँ
बस मुश्किल है इन सब को भुला पाना।

हमे छोड़कर न जाना
मुश्किल है बिना तेरे जहान में रह पाना

सब याद है माँ
बस मुश्किल है इन सब को भुला पान
मुश्किल है इन सब को भुला पाना।


एक कवि
   VJ...
Vijay Merotha

Comments

Popular posts from this blog

INDIAN GODS : Technologies and Mysteries || VJ ||

ऐ ज़िन्दगी तू चल, में अभी आता हूं। VJ

INDIAN GODS : Technologies and Mysteries || VJ ||