सपने ||| VJ |||
प्रेमी अपनी प्रेमिका को हर जगह ढूंढ रहा है। जब वो दुनिया मे प्रेमी जोड़ों को देखता है तो सोचता है कि इस दुनिया मे कोई उसकी प्रेमिका भी होगी, वो हर जगह अपनी प्रेमिका को ढूंढता है, पहले उसने उसे परायो में ढूंढा, फिर अपनो में, पर वो उसे कही नही मिली, जब थककर वो प्रेमी वापस घर आता है तो बहुत दुखी होता है, वो अपनी प्रेमिका के खयालो में खो जाता है और नींद के आगोश में चला जाता है, तभी उसे अपने सपनो में अपनी प्रेमिका मिल जाती है, प्रेमी उसे देख झूम जाता है वो खुशी से फूला नही समाता, अपनी प्रेमिका से वो अपने प्रेम का इज़हार करता है, उसे अपने दिल का हाल बताता है। प्रेमिका उसके प्रेम को स्वीकार कर लेती है और दोनों कृष्ण राधा की तरह प्रेम के सागर में डूब जाते है। उसकी प्रेमिका इस बाहरी दुनिया मे नही अपितु उसकी सपनो की दुनिया मे थी अब वो रोज़ अपनी प्रेमिका से मिलने लगा, दोनों खुशी से रोज़ अपने प्रेम में डूब जाते थे। अब प्रेमी अपनी प्रेमिका से बहुत अधिक प्रेम करने लगा था इतना कि वो अब एक पल भी उससे अलग नही होना चाहता वो नही चाहता कि उसकी प्रेमिका को कोई...