Posts

Showing posts from November, 2019

ऐ ज़िन्दगी तू चल, में अभी आता हूं। VJ

Image
ऐ ज़िन्दगी तू चल, में अभी आता हूं.. चलते-चलते उसके साथ सफर में गिर जाता हूं  मज़बूर हु उसे कहने को, ऐ ज़िन्दगी तू चल, में अभी आता हूं। ज़िन्दगी की दौड़ मे आगे बढ़ने की होड़ मे परिवार, दोस्तो को पीछे छोड़ जाता हूं मज़बूर हु उसे कहने को, ऐ ज़िन्दगी तू चल, में अभी आता हूं। सफर के शुरुआत में ही मुह मोड़कर दिल उसका तोड़ आता हूं मज़बूर हु उसे कहने को, ऐ ज़िन्दगी तू चल, में अभी आता हूं। आगे निकलते ही, मुझे पुकारती है रुककर वही में उससे, झूठ बोल जाता हूं मज़बूर हु उसे कहने को, ऐ ज़िन्दगी तू चल, में अभी आता हूं। गिरता हु, संभलता हु मंज़िल की राह पर अकेला हु बहुत हुई ज़िन्दगी की नौकरी छोड़ इसे, वापस घर लौट जाता हूं मज़बूर हु उसे कहने को, ऐ ज़िन्दगी तू चल, में अभी आता हूं। ऐ ज़िन्दगी तू चल, में अभी आता हूं। ............................में  अभी आता हूं। | || VJ || ||  Vijay Merotha ||